scriptPM Modi की बड़ी सौगात, हाईटेक होंगे मध्य प्रदेश के छोटे-छोटे रेलवे स्टेशन | PM Modi Big gift madhya pradesh small railway stations will be hitech by re development programme | Patrika News
भोपाल

PM Modi की बड़ी सौगात, हाईटेक होंगे मध्य प्रदेश के छोटे-छोटे रेलवे स्टेशन

मध्य प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशनों के री-डेवलपमेंट के लिए 982 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इसकी आधारशिला रखी है।

भोपालAug 06, 2023 / 03:30 pm

Faiz

railway station re development programme

PM Modi की बड़ी सौगात, हाईटेक होंगे मध्य प्रदेश के छोटे-छोटे रेलवे स्टेशन

चुनावी साल में मध्य प्रदेश को एक बार फिर केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है। दरअसल, मध्य प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशनों के री-डेवलपमेंट का कार्य किया जाएगा। इसके लिए केंद्र की ओर से 982 करोड़ रुपए बजट निर्धारित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रविवार को इस संबंध में वर्चुअली आधारशिला रखी है।


आपको बता दें कि, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। इसके लिए पीएम मोदी ने रविवार को वर्चुअल शिलान्यास किया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से MP में रेलवे स्टेशन पुनर्विकास की नींव रखने के साथ पीएम मोदी ने कहा कि, भोपाल रेल मंडल के 11 स्टेशन को इसमें शामिल किया गया है। इसके लिए 235 करोड़ रुपए से अधिक में इन स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा, जबकि कुल 982 करोड़ रुपए की लागत से मध्य प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। यानी अब मध्य प्रदेश के 34 रेलवे स्टेशन भी जल्द ही यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।

 

यह भी पढ़ें- मैकेनिक बने शिवराज सरकार के मंत्री, फिर सामने आया अलग अंदाज, वीडियो वायरल


भोपाल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

इस संबंध में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर कार्यक्रम के लिए खास इंतजाम किए हैं। राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। रेलवे के क्षेत्र में मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि, आम जनता को इससे बड़ा लाभ मिलेगा।


भोपाल रेल मंडल के 11 स्टेशनों को 235.2 करोड़ की सौगात

इनमें भी भोपाल रेल मंडल के 11 रेलवे स्टेशनों पर 235.2 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इनमें इटारसी दक्षिण के अलावा गुना, गंजबासौदा, संत हिरदाराम नगर, ब्यावरा, राजगढ़, शिवपुरी, रुठियाई, बानापुरा, विदिशा, नर्मदा पुरम और हरदा रेलवे स्टेशन शामिल हैं। बता दें कि, भूमिपूजन कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर किए भी जा चुके हैं। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा रेलवे स्टेशन पर आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।


इन सुविदाओं से लैस होंगे रेलवे स्टेशन

री-डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत रेलवे स्टेशनों पर किए जाने वाले कार्यों के बाद इन स्टेशनों पर कई महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इनमें स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर के अलावा एग्जीक्यूटिव लाउंज, वेटिंग एरिया, शॉपिंग जोन, फूड कोर्ट, किड्स गेमिंग, दिव्यांगजन सुविधाएं बेहतर पार्किंग के अलावा फ्री, वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध होगी। दोनों तरफ से प्लेटफार्म पर एंट्री एग्जिट गेट के साथ साथ बेहतर लाइटिंग ग्रीन और रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल होगा। साथ ही, मेट्रो बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन को जोड़ा जाएगा।

 

यह भी पढ़ें- Voter ID में है गड़बड़ी तो ऐसे करें सुधार


मध्य प्रदेश के इन रेलवे स्टेशनों पर होगा विकास

1- छतरपुर जिले के खजुराहो रेलवे स्टेशन को 260 करोड़ की लागत से भव्य विकसित किया जाएगा।
2- बेतूल के आमला रेलवे स्टेशन के लिए 31.7 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
3- कटनी रेलवे स्टेशन को 30 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा।
4- नर्मदापुरम के इटारसी रेलवे स्टेशन को 29.9 करोड़ रुपए लागत से री-डेवलप किया जाएगा।
5- देवास रेलवे स्टेशन के लिए 29 करोड़ रुपए खर्च कर विकसित किया जाएगा।
6- नरसिंहपुर के गाडरवारा रेलवे स्टेशन के लिए 29 करोड़ खर्च होंगे।
7- गुना रेलवे स्टेशन को 28.5 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
8- छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन को 25.4 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
9- दमोह रेलवे स्टेशन पर 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
10- बेतूल रेलवे स्टेशन पर 24.9 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
11- ग्वालियर के डबरा केलवे स्टेशन के लिए 24 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
12- कटनी के मुंडवारा रेलवे स्टेशन के लिए 22 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
13- मंदसौर के शामगढ़ केलवे स्टेशन के लिए 21.6 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
14- नरसिंहपुर के श्रीधाम रेलवे स्टेशन को 21.5 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा।
15- सतना के मैहर रेलवे स्टेशन को 21.4 करोड़ रुपए से विकसित किया जाएगा।
16- विदिशा के गंजबासौदा रेलवे स्टेशन के लिए 21.3 करोड़ रुपए खर्च की घोषणा की गई है।
17- भोपाल के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन के लिए 21.2 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
18- खंडवा के नेपानगर रेलवे स्टेशन के लिए 20.6 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
19- कटनी के कटनी साउथ रेलवे स्टेशन के लिए 20.6 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
20- राजगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
21- शिवपुरी रेलवे स्टेशन के लिए 20.1 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना है।
22- नरसिंहपुर की करेली रेलवे स्टेशन के लिए 20 करोड़ खर्च होंगे।
23- गुना के रुठियाई रेलवे स्टेशन को विकसित करने के लिए 19.8 करोड रुपए खर्च होंगे।
24- नर्मदापुरम के बानापुरा के लिए 19.1 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
25- जबलपुर के सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन के लिए 19 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
26- बैतूल के घोड़ाडोंगरी के लिए 18.9 करोड़ खर्च होंगे।
27- उज्जैन के विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के लिए 18.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
28- विदिशा रेलवे स्टेशन के लिए 18.6 करोड रुपए खर्च होंगे।
29- नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन के लिए 18.4 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
30- हरदा रेलवे स्टेशन के लिए 18 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
31- बैतूल के मुलताई रेलवे स्टेशन के लिए 17.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
32- रीवा रेलवे स्टेशन के लिए 17.5 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
33- सागर रेलवे स्टेशन के लिए 17.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
34- छिंदवाड़ा के पांढुर्ना रेलवे स्टेशन के विकास के लिए 16.7 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

//?feature=oembed

Hindi News/ Bhopal / PM Modi की बड़ी सौगात, हाईटेक होंगे मध्य प्रदेश के छोटे-छोटे रेलवे स्टेशन

ट्रेंडिंग वीडियो